मुजफ्फरपुर।
नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद 8 साल से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली रामू पासवान उर्फ हिमांशु को बिहार एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से साहेबगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिले में घटित आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांडो में नामित नक्सली जिले के कुंढनी थाना क्षेत्र में 2013 के नक्सली वारदात में वांटेड था।
एसटीएफ ने उसे मुजफ्फरपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की कई टीमे उससे पूछताछ में जुटी है। एसटीएफ सूत्रो के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार नक्सली को धरा गया है। वह जिले के कुल सात कांडो में शामिल है। इसमें छह केस में जमानत पर है, जबकि कुढ़नी थाने में दर्ज विस्फोटक अधिनियम के केस में फरार चल रहा था।


