Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 15:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Gaya: दुनिया की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बिहार की धरती पर ही फली-फूलीं : राष्ट्रपति
          Headline

          Gaya: दुनिया की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बिहार की धरती पर ही फली-फूलीं : राष्ट्रपति

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही बिहार प्रतिभाओं को निखारने के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर चाणक्य और आर्यभट्ट जैसे महान विद्वानों ने समाज-राज्य व्यवस्था के साथ गणित-विज्ञान के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सभी को इस बात पर गर्व है कि दुनिया की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बिहार (वैशाली) की धरती पर ही फली-फूलीं।

          राष्ट्रपति ने कहा कि इसी पवित्र भूमि पर भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने शांति, अहिंसा, करुणा और प्रेम का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश को नया आयाम इसी धरती पर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज और भी अधिक प्रासंगिक हैं और हमारे देश की इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने से विश्व कल्याण में मदद मिल सकती है।

          उन्होंने कहा कि युवा छात्र इन समृद्ध परंपराओं के वाहक हैं। वे चुन सकते हैं और एक बेहतर समाज, देश और दुनिया बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपनी व्यक्तिगत प्रगति के साथ-साथ सामाजिक कल्याण और परोपकार के मूल्यों को अपने लक्ष्यों में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समग्र लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास उनकी शिक्षा को सार्थक साबित करेंगे और सफलता के द्वार खोलेंगे।

          राष्ट्रपति ने कहा कि आज बिहार के प्रतिभाशाली लोग देश-विदेश में चौथी औद्योगिक क्रांति में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश के उद्यमशील लोगों ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रगति के ऐसे वैश्विक मानक स्थापित करना सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों से इस परिवर्तनकारी दौर में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

          राष्ट्रपति ने कहा कि कई देश प्रतिभा की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। देश के प्रतिभाशाली और मेहनती युवा दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं और ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य जल्द ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारे युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग कर देश को जन सांख्यिकीय लाभांश से लाभान्वित कर सकते हैं।

          द्रौपदी मुर्मू जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर हम सभी को ऐसी जीवन शैली अपनानी होगी और ऐसे काम करने होंगे, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग और अधिकतम संरक्षण और संवर्धन हो सके।

          Central University democratic systems gaya news President Draupadi Murmu
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.