गया।
भाकपा माओवादी के पूर्व शीर्षस्थ नेता पीएमजी उर्फ मुखिया जी उर्फ नथुनी शर्मा का गुरुवार की रात औरंगाबाद जिला स्थित पैतृक गांव मदनपुर थाना के भुंइयाडीह में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित था। जानकारी अनुसार वर्ष 1999 में नथुनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी अनिल पालटा ने गढवा से पटना जाने के क्रम में बरवाडीह स्टेशन पर गिरफ्तार किया था। नथुनी शर्मा का कार्यक्षेत्र बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, बंगाल और छतीसगढ था। तब से 17 साल जेल में रहने बाद 2018 में वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से आने के बाद नथुनी शुगर की बीमारी से ग्रसित हो गया था। और बराबर इलाज में था। वह अपने पैतृक गांव औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना के भुइंयाडीह गांव में ही रह रहा था। इसपर विभिन्न थानों मे दर्जनो मुकदमा दर्ज था।

