पटना।
लोजपा के कद्दावर नेता कहे जाने वाले पूर्व विधायक सुनील पांडे ने बुधवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने इस बार तरारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने की बात कही है। पूर्व विधायक पांडे के इस निर्णय से लोजपा को झटका लगा है। पिछले काफी समय से लोजपा की चाल पर नजर बनाए विधायक पांडे ने अचानक पार्टी छोड़ने व विधानसभा से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय हो कि पूर्व विधायक सुनील पांडे तरारी विधानसभा से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2015 में उन्होंने इस सीट से अपनी पत्नी गीता पांडे को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन वह मात्र 100 वोटों से माले प्रत्याशी से चुनाव हार गई थी।


