पटना।
अज्ञात अपराधियों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन कैंपस में तैनात सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार की रात की है। जख्मी सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर घटना के दिन बाढ़ रेल स्टेशन कैंपस में ड्यूटी पर तैनात थें। इस दौरान स्टेशन कैंपस में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इस पर वे हंगामा कर रहे अपराधियों को खदेड़ कर वापस स्टेशन कैंपस लौटे थे। इस क्रम में एक अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी कंधे के नीचे लगी और वे घायल हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए रेल थाना प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जख्मी सब इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है।

