बेगुसराय।
आधुनिक बिहार के शिल्पकार और प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह को उनकी 133वीं जयंती पर बुधवार को उनके योगदान को याद किया गया। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे। बिहार के विकास में श्रीबाबू ने अपना संपूर्ण जीवन होम कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अग्रणी सेनानी श्री कृष्ण सिंह ने मोकामा-बेगुसराय के बीच गंगा नदी पर पुल, रेल यार्ड, बरौनी रिफायनरी, हटिया में इंजीनियरिंग कारखाना, बोकारो स्टील प्लांट, डीवीसी, थर्मल पावर परियोजनाएं तथा कई विश्वविद्यालय व महत्वपूर्ण कॉलेजो के निर्माण में अहम योगदान दिया।

