पलामू।
बेतला स्थित केचकी (औरंगा- कोयल नदी ) के संगम तट पर मंगलवार को नहाने के क्रम मे पानी की तेज धार में बहे दो अन्य किशोरो का शव बुधवार को ग्रामीणों की मदद से चियांकी के तेलिया बांध से बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय हो की मंगलवार की सुबह 7 बजे रेड़मा के रहनेवाले सात लड़के केचकी घूमने गए थे। इस दौरान नहाने के लिए नदी (संगम)में उतरे थें। इस बीच नदी के तेज बहाव के कारण सभी बहने लगे। किसी तरह चार लड़के तैर कर बाहर निकले और शोर मचाने लगे। तबतक पानी की तेज धार में तीन युवक बह गए थें। मंगलवार को ग्रामीणों के सहयोग से एक शव को चियाकी बखारी टोला से बरामद किया गया था। पानी में डुबे तीन किशोर अभिनव कुमार गुप्ता (15),सोनु कुमार गुप्ता (16) व नीरज कुमार गुप्ता (8) एक ही परिवार के है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है।


