Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 6 June 2026 || 13:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»जदयू की आपत्ति के बाद राज्य सभा के 1 सीट के चुनाव में भाजपा उतारेगी उम्मीदवार
          Uncategorized

          जदयू की आपत्ति के बाद राज्य सभा के 1 सीट के चुनाव में भाजपा उतारेगी उम्मीदवार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2020Updated:November 26, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।

          लोजपा के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट के लिए होने जा रहे चुनाव में भाजपा यह सीट लोजपा को देने के मूड में नहीं है। जदयू ने लोजपा को सीट देने को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इसके बाद यह माना जाने लगा है कि इस सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा। वहीं बिहार के सत्ताधारी दल इसका समर्थन करेंगे। खाली हुए राज्यसभा की सीट को लोजपा को नहीं दिए जाने की यह स्थिति पिछले चुनाव में जदयू और लोजपा के बीच जारी तनाव के कारण बनी है। इस सीट पर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा का दावा होने के बावजूद भी जदयू की आपत्तियों के कारण यह सीट उनके खाते में नहीं जा रही है।

          हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे। वहीं चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी मात्र 43 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। इधर चिराग पासवान अपने पिता के निधन से खाली हुए राज्यसभा सीट पर अपनी मां रीना पासवान को राजसभा भेजना चाहते थे। इसी बीच जदयू के नेताओं ने भाजपा के सामने अपनी राय रख दी है। जदयू के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर लोजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी। वहीं भाजपा यह बात अच्छी तरह से जानती है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 125 सीटों के साथ एनडीए सरकार चलाने के लिए जदयू कितनी महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में भाजपा नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती।  साथ ही पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करने का मन बना लिया है।

          हालांकि जदयू की उम्मीदवारी को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। मगर पिछले मार्च में हुए राज्यसभा के चुनाव में बिहार कोटे की 5 सीटों में एनडीए के खाते में 3 सीट आई थी। जिसमें जदयू के दो और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली थी। राज्यसभा के 1 सीट के चुनाव को लेकर जदयू की आपत्ति के अलावा भाजपा भी यह सीट लोजपा को नहीं देना चाहती है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद बिहार की यह राज्य सभा सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के समय तय फार्मूले के मुताबिक भाजपा ने दिवंगत रामविलास पासवान को यह सीट दी थी। इधर लोजपा को भी अपनी सीमाओं का एहसास हो गया है।

          पार्टी को भाजपा की तरफ से खड़ा किया गया कोई भी उम्मीदवार स्वीकार होगा। लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा है कि बिहार की खाली हुए सभा सीट पर उम्मीदवार खड़े करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दिया है। उल्लेखनीय हो कि राज्य सभा के 1 सीट के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और इसके लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          June 5, 2026

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          June 5, 2026

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          June 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          प्रेम, शादी और साजिश! दिलशाद की ह/त्या का चौंकाने वाला सच आया सामने आया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.