गया।
टिकारी विधानसभा क्षेत्र के भोरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 323 और 324 पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमंत कुमार पर हमला किया गया। वे दोनो बूथो की कैप्चरिंग किए जाने की शिकायत पर वहां पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थको ने दुर्व्यवहार करते हुए उससे हाथापायी की। कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि मतदाता कर्मियों सहित प्रशासन की मिलीभगत से दल विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि हमला के बाद वे किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। उन्होंने विरोधियों पर फायरिंग करने व वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया। वहीं टिकारी के एसडीपीओ नागेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्थानीय ग्रामीणो के बीच हाथापायी की सूचना है। लिखित शिकायत मिलने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी
