धनबाद।
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने राज कमल मेंशन स्थित ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लाखों की लूटपाट कर भाग निकले। हथियारों से लैस अपराधियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान में रखे लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। दुकान के संचालक अभिषेक कुमार ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल से उनपर वार भी किया। घटना की सूचना पर विधि व्यवस्था डीएसपी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अपराधियों की मारपीट में ज्वेलरी दुकान के मालिक व कर्मचारी घायल हो गए। जिनका इलाज लक्ष्मी नारायण नर्सिंग होम में चल रहा है। लूटे गए जेवरात की पूरी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

