मुजफ्फरपुर।
शराबकांड में जेल जा चूके बर्खास्त सब इंस्पेक्टर अवनी भूषण अपने साथियो के साथ फिर अवैध शराब के कारोबार के सिलसिले में शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किए गए है। एंटी लिकर टास्क फोर्स ने सूचना के आधार पर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गौस नगर के एक ठिकाने पर छापेमारी बर्खास्त सब इंस्पेक्टर को धर दबोचा।
बताया जाता है कि छापेमारी करने पहुंची टीम हक्का बक्का रह गई, जब उसने बर्खाश्त सब इंस्पेक्टर को ही शराब के कारोबार में लिप्त देखा। टीम ने बिना देर किए सभी को गिरफ्तार कर वरीय अधिकारियों को इस बावत सूचना दी। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार लोगो से अहम जानकारी पुलिस को मिली है, जिस पर कार्रवाई चल रही है। एसएसपी जयकांत ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कई ठिकानो पर रेड चल रही है।


