नालंदा।
सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में पड़ोसी द्वारा गुरुवार की शाम विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि आरोपी मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करता है। मेल जोल बढ़ाकर व उसके घर आने लगा। उसने बताया कि गुरुवार की शाम वह घर में अकेली थी। उस दौरान वह घर के अंदर आकर दरवाजे को लॉक कर दिया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
