बेगूसराय।
जिले में गुरुवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभनगामा गांव में देर शाम को अपराधियों ने मां काली इंटरप्राइजेज के मालिक गुड्डू सिंह को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी । पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी कि घटनास्थल से दूर आरोपी के ट्रैक्टर चालक बबलू महतो की घर से खिंचकर बम मार कर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह से हंगामा करने लगे और सड़क जाम कर दिया। हलांकि बाद में पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी अनुसार गुड्डू सिंह की हत्या के बाद आक्रोशित लोग मुखबिरी का संदेह जताते हुए आको सिंह के ट्रैक्टर चालक बबलू महतो को घर से खींच कर मारपीट करने लगे और उसे खींचकर हनुमान मंदिर के पास ले गए। इस बीच किसी ने उस पर बम चला दिया ,जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। चर्चा है कि बदमाशों ने आको सिंह पर भी बम से हमला किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
उल्लेखनीय हो कि पहसारा बभनगामा गांव लंबे समय से गैंगवार की चपेट में है। कुछ वर्ष पूर्व पंचायत प्रमुख के पति अजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप आको सिंह पर लगा था। इसके बाद दोनों गुटों में टकराव तेज है। मृतक गुड्डू सिंह का भाई गोलकी सिंह अजय सिंह गुट का था। गोलकी सिंह और आंको सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के बीच वर्चस्व को लेकर टकराव होती रहती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


