दरभंगा।
हमलावरो के हमले से घायल पूर्व जिला पार्षद लाल बाबू यादव की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। पूर्व जिला पार्षद गुरूवार की शाम को अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। पहले से घात लगाए उनके विरोधियों ने उन्हें कमतौल थाना क्षेत्र के खजुरबाड़ा गांव पर रोक कर हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल पूर्व पार्षद की मौत पीएमसीएच पटना ले जाने के क्रम में हो गई। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने घटना में शामिल लोगो के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके आठ विराेधियों ने मारपीट की। जख्मी पूर्व पार्षद के बयान के आधार पर आठो के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का मुख्य रूप से विवाद नंद राय परिवार से है। उन्होंने कहा कि सभी नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जख्मी के बयान में हमलावरो द्वारा लाठी, भाला और फरसा से हमले का जिक्र है।
