Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 23 November 2026 || 21:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची में चेन स्नैचिंग गैंग से मुठभेड़, सरगना रंगीला घायल,कोढ़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार,10 से अधिक चेन बरामद
          Headline

          रांची में चेन स्नैचिंग गैंग से मुठभेड़, सरगना रंगीला घायल,कोढ़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार,10 से अधिक चेन बरामद

          राजधानी रांची में महिलाओं को निशाना बनाकर लगातार चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले कथित कोढ़ा गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंग का कथित सरगना रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News: राजधानी रांची में महिलाओं को निशाना बनाकर लगातार चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले कथित कोढ़ा गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंग का कथित सरगना रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है।

          नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि रांची में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इसके बाद विशेष टीम गठित कर संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

          रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य रिंग रोड से सटे चुट्टू इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपितों में अफरा-तफरी मच गई और वे भागने की कोशिश करने लगे।

          पुलिस के अनुसार, इसी दौरान रंगीला ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान रंगीला ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

          मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्यों ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के सदस्यों ने लालपुर, बरियातू और डोरंडा सहित शहर के कई इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाया है।

          पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हथियार, 10 से अधिक कथित लूटी गई सोने की चेन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि छिनतई के बाद सोने की चेन और अन्य सामान किन लोगों के माध्यम से बेचे जाते थे।

          गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और कथित रूप से लूट का सामान खरीदने वालों की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपितों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

          इस खबर को भी पढ़ें : रांची के होटल में पुलिस की छापेमारी, दे/ह व्यापार का खुलासा,छह से अधिक युवतियां पकड़ी गईं, कई युवक हिरासत में

           

          Koda Gang Ranchi Ranchi Chain Snatching Ranchi Police Encounter रंगीला गिरफ्तार रांची चेन स्नैचिंग गैंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          November 23, 2026

          गंगा के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, 948 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

          November 23, 2026

          अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को मोदी और बालेन्द्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

          November 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे को लेकर बवाल, ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिस जवान घायल

          गंगा के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, 948 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

          अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को मोदी और बालेन्द्र शाह ने दिखाई हरी झंडी

          गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल

          गिरिडीह में दोहरे ह’त्याकांड से सनसनी: घर के सामने ससुर और बहू की ह’त्या,ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.