Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 23 November 2026 || 17:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल
          Headline

          गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल

          जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ शिखरजी की वंदना कर जमशेदपुर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पारसनाथ शिखरजी की वंदना कर जमशेदपुर लौट रहे थे श्रद्धालु, मधुबन में पेड़ से टकराकर पलटी बस; दो घायलों की हालत गंभीर

          Giridih News:  जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ शिखरजी की वंदना कर जमशेदपुर लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के समीप हुए इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के एक दंपति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

          मिली जानकारी के अनुसार, जैन श्रद्धालुओं का काफिला रविवार देर रात करीब 10 वाहनों में सवार होकर पारसनाथ शिखरजी की वंदना करने के बाद जमशेदपुर लौट रहा था। इसी दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस दूसरी ओर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

          इस दुर्घटना में गुजरात के सूरत निवासी बाबूलाल वंशराज (56) और उनकी पत्नी बादामी देवी (49) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

          सभी घायलों को तत्काल पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इनमें दो यात्रियों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी मणिलाल सिंह और पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

          एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि मृतक दंपति के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के बाद श्रद्धालुओं के बीच शोक का माहौल है।

          Giridih Bus Accident Parasnath Jain Pilgrims Accident गिरिडीह बस दुर्घटना जैन तीर्थ यात्री हादसा पारसनाथ शिखरजी हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह में दोहरे ह’त्याकांड से सनसनी: घर के सामने ससुर और बहू की ह’त्या,ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

          November 23, 2026

          विक्रमशिला सेतु पर अंतिम गर्डर लॉन्चिंग पूरी, स्लैब ढलाई शुरू; 14 जनवरी से दौड़ेंगे भारी वाहन

          November 22, 2026

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          November 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, 10 से अधिक घायल

          गिरिडीह में दोहरे ह’त्याकांड से सनसनी: घर के सामने ससुर और बहू की ह’त्या,ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

          विक्रमशिला सेतु पर अंतिम गर्डर लॉन्चिंग पूरी, स्लैब ढलाई शुरू; 14 जनवरी से दौड़ेंगे भारी वाहन

          पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

          पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.