Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 17:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे
          Headline

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने  केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रेनकोट पहनकर बैंक में घुसे करीब पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकदी और लॉकर में रखे बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News:   जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने  केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रेनकोट पहनकर बैंक में घुसे करीब पांच से छह हथियारबंद अपराधियों ने बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया। इसके बाद चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकदी और लॉकर में रखे बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

          घटना सुबह करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान रेनकोट पहने अपराधी हथियारों के साथ बैंक के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने हथियार दिखाकर बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।

          बैंक के सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि अपराधियों ने विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की और बंदूक की बट से उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर अजीत कुमार को हथियार के बल पर अपने साथ लिया और चेस्ट रूम तक पहुंच गए।

          अपराधियों ने गन प्वाइंट पर मैनेजर से बैंक का चेस्ट खुलवाया। चेस्ट खुलते ही बदमाशों ने उसमें रखी 42 लाख रुपये से अधिक की नकदी अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद बैंक के लॉकर में रखे सोने के आभूषण भी लूट लिए। लूटे गए स्वर्णाभूषणों की कुल कीमत का आकलन पुलिस और बैंक अधिकारी कर रहे हैं।

          वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बैंक से फरार हो गए। भागते समय उनकी गतिविधियां बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

          बैंक डकैती की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, डीएसपी सुमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

          अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में वाहन जांच और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों ने बैंक की रेकी पहले से की थी या नहीं और वारदात में स्थानीय स्तर पर किसी ने उनकी मदद की थी।

          Canara Bank Robbery Jamshedpur Jamshedpur Bank Robbery Jharkhand Bank Loot केनरा बैंक लूट जमशेदपुर गोलमुरी बैंक डकैती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          September 24, 2026

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

          September 24, 2026

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          September 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.