Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 19:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद
          Headline

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          जिले के सायको थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोरी और उसकी खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपितों के पास से चोरी की 19 बाइक, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khuntinews:  जिले के सायको थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोरी और उसकी खरीद-बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपितों के पास से चोरी की 19 बाइक, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की गई हैं।

          खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गिरोह के कुछ सदस्य इलाके में एकत्र हुए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

          विशेष टीम ने सायको और अड़की थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरुदयाल मुंडा उर्फ पनसउ मुंडा (26), इसरायल पूर्ति (24), मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो (19), मसीह मुंडा (19), मोहन लोहार (32), एतवा मुंडा (19), समराय होरो (26) और जयराम मुंडा उर्फ जावरा के रूप में हुई है।

          पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करने के बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को खरीदारों के बीच बेचने की कोशिश की जाती थी। पुलिस अब बरामद 19 बाइकों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।

          जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद बाइक किन-किन जिलों और थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस इनके वास्तविक मालिकों की पहचान करने के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

          मामले को लेकर सायको थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

          छापेमारी टीम में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के अलावा खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, मारंगहादा थाना प्रभारी जुगेश सिंह, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, एसआई मुकेश कुमार और मंटु कुमार समेत सायको थाना सैट बल के जवान शामिल थे।

          Jharkhand Crime News Khunti Bike Theft Gang अंतरजिला बाइक चोर खूंटी बाइक चोरी गिरोह चोरी की 19 बाइक बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.