Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 22 August 2026 || 20:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ स्टील प्लांट में ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत,ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
          Headline

          रामगढ़ स्टील प्लांट में ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत,ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

          बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में उत्पादन के दौरान अचानक धमाका हुआ। इसके बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 22, 2026Updated:August 22, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh News: जिले में शुक्रवार देर रात एक स्पंज-आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में हुए जोरदार ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में उत्पादन के दौरान अचानक धमाका हुआ। इसके बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है।

          घटना के समय फैक्ट्री में रात की पाली में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए रामगढ़ से चार-पांच दमकल वाहनों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

          पुलिस के अनुसार हादसे में संजीव कुमार केसरी (50), विनीत महतो (25) और अभिषेक पांडेय (24) की मौत हुई है। संजीव कुमार केसरी फैक्ट्री में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। विनीत महतो बोकारो के जगेश्वर बिहार के रहने वाले थे, जबकि अभिषेक पांडेय गढ़वा जिले के नगर उटारी क्षेत्र के निवासी थे। हादसे में घायल तरुण रवानी/रजवार को उपचार के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

          प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पावर प्लांट में अत्यधिक तापमान बढ़ने के कारण सिस्टम प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने के बाद टरबाइन ओवरस्पीड हो गया, जिसके कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

          हादसे के बाद कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंट्रोल रूम में पहले से ही अधिक तापमान की समस्या सामने आ रही थी। वहां लगा एसी खराब था और कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद कूलिंग व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया।

          इधर, तीन कर्मचारियों की मौत की सूचना के बाद शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीण और मृतकों के परिजन फैक्ट्री गेट के सामने जुट गए। आश्रितों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर रामगढ़-पतरातू मार्ग जाम कर दिया गया। पुलिस और प्रबंधन लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और कथित लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

          Jharkhand Factory Blast Power Plant Accident Ramgarh Steel Plant Blast रामगढ़ फैक्ट्री हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          August 22, 2026

          चतरा के चांदनी होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

          August 22, 2026

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          August 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची पहुंचे इमरान हाशमी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

          चतरा के चांदनी होटल में चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

          ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

          हजारीबाग में हुई पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल

          बेतिया में छठियार समारोह में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत,मची चीख-पुकार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.