Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 20:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस
          Headline

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Samastipur News:  जिले में मंगलवार देर रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के समीप बाइक सवार 8 से 10 अज्ञात अपराधियों ने कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

          मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर गांव का निवासी था, जबकि उसका साथी सन्नी कुमार बेलसंडी गांव का रहने वाला बताया गया है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

          मृतक प्रभात के पिता संजय चौधरी ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे उनके बेटे के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद प्रभात अपने तीन सहयोगियों के साथ स्कॉर्पियो से बागमती नदी के किनारे नामापुर-दरियापुर क्षेत्र में मिलने के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले से सुनियोजित साजिश के तहत उसे वहां बुलाया और घात लगाकर हमला कर दिया। अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में प्रभात और सन्नी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

          घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभात के पिता ने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या है और अपराधियों ने सोची-समझी रणनीति के तहत वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

          चकमेहसी थाना प्रभारी जितेंद्र सहनी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

          पुलिस के अनुसार प्रभात चौधरी पर अवैध शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि 26 अगस्त 2023 को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में गवाही के दौरान भी प्रभात पर जानलेवा हमला हुआ था। उस मामले के मास्टरमाइंड राजद नेता रामबाबू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभात करीब एक वर्ष पहले ही जेल से बाहर आया था।

          प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब के अवैध कारोबार में पैसों के लेनदेन, पुराने विवाद या इलाके में वर्चस्व कायम करने की रंजिश के कारण इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bihar breaking news Bihar Crime News Chakmehsi police station illegal liquor trade Prabhat Chaudhary murder Samastipur crime Samastipur double murder Samastipur gang war Samastipur shooting incident Sunny Kumar murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.