Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 18:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा
          Headline

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi/Bokaro News:  बोकारो कोषागार से फर्जी वेतन निकासी के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान की पहचान सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ जारी है।

          प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि ट्रांसफर हुई थी। इसी आधार पर उसकी भूमिका संदिग्ध मानी गई और जांच एजेंसी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बाद में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

          CID की विशेष टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बोकारो पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से जुड़े सभी दस्तावेजों, बैंक खातों, भुगतान आदेशों और वेतन अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान कई फर्जी और संदिग्ध भुगतान प्रविष्टियां सामने आईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लंबे समय से सरकारी खजाने से अवैध निकासी की जा रही थी।

          सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले को अंजाम देने के लिए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि गड़बड़ी आसानी से पकड़ में न आए। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। SIT टीम ने आरोपी से जुड़े बैंक खातों की डिटेल, विभागीय फाइलें और अन्य अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इसके साथ ही एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

          इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह सामने आया है कि सतीश कुमार उसका करीबी सहयोगी था और फर्जी भुगतान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। CID जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 43 लाख रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया है ताकि आगे के ट्रांजेक्शन को रोका जा सके।फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कुल कितनी राशि का गबन हुआ है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bokaro Treasury Scam: Fake Salary Withdrawal Case — CID Investigation in Jharkhand; Home Guard Personnel Arrested in Government Fund Embezzlement Case.
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.