Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 19:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार
          बिहार

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur/Navgachia:   जिले के नवगछिया अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में 21 अप्रैल की रात हुई प्रकाश मंडल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में यह मामला अब प्रेम प्रसंग और पारिवारिक तनाव से जुड़ा सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की छोटी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

          पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रकाश मंडल की छोटी बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही रहने वाले संजीव कुमार के साथ कथित प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उस समय गांव में पंचायत बुलाई गई थी और मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहे।

          जांच में सामने आया है कि मृतक प्रकाश मंडल इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे, जिससे घर में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से ससुर को रास्ते का कांटा समझते हुए हत्या की साजिश रची गई।

          घटना 21 अप्रैल की देर रात करीब 12:30 बजे की है। अपराधी घर में घुसे और प्रकाश मंडल को गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

          सूचना मिलने पर पुलिस टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। नवगछिया एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

          तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर कुमार के घर से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

          पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और परिवार की इज्जत को लेकर उपजे विवाद ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

          #Bhagalpur_Murder_Case #Bihpur_Crime_News #Daughter_in_Law_Orchestrated_Murder #Illicit_Affair_Murder #Love_Affair_Murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भोजपुर में रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गो/ली

          November 6, 2026

          पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल; एनकाउंटर पर बवाल

          November 6, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          खूंटी में दर्दनाक हादसा: चेकडैम में डूबने से मां और छह साल के बेटे की मौ/त

          JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा रद्द करने का सरकार का आदेश निरस्त

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.