Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 21:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»बिहार के कटिहार में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा,बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत,32 घायल
          बिहार

          बिहार के कटिहार में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा,बस-पिकअप टक्कर में 10 की मौत,32 घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar Road Accident  :  कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी के नजदीक एक तेज रफ्तार बस और सामने से आ रही पिकअप वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की चपेट में पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

          घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है।

          इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि मृतकों की संख्या में अभी वृद्धि हो सकती है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

          मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया

          इस दर्दनाक हादसे पर नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

          मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन फिलहाल राहत कार्यों के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar bus accident bus pickup collision Katihar Katihar road accident Koira accident NH31 कटिहार सड़क हादसा कोढ़ा एक्सीडेंट NH31 बस पिकअप टक्कर कटिहार बिहार बस दुर्घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्यार, धोखा और ड्रामा: शादी से पहले प्रेमी के घर पहुॅच प्रेमिका ने मचाया बवाल

          April 29, 2026

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          April 29, 2026

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          प्यार, धोखा और ड्रामा: शादी से पहले प्रेमी के घर पहुॅच प्रेमिका ने मचाया बवाल

          हथेली का आकार खोलेगा भविष्य के राज, जानें आप कितने भाग्यशाली हैं?

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.