Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 08:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»बंगाल चुनाव: भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे, अमित शाह का बड़ा ऐलान, घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस
          देश

          बंगाल चुनाव: भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे, अमित शाह का बड़ा ऐलान, घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kolkata News:  Amit Shah ने शुक्रवार को West Bengal में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी किया। कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने राज्य की सुरक्षा, रोजगार, आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े वादे किए।

          संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ की नीति अपनाई जाएगी, जिसके तहत हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे राज्य से बाहर किया जाएगा। उनका कहना था कि इससे न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश की सुरक्षा मजबूत होगी। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी कड़ी करने और मवेशी तस्करी पर रोक लगाने का भी आश्वासन दिया गया।

          भर्ती प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने पारदर्शिता और निष्पक्षता का वादा किया है। अमित शाह ने कहा कि सरकारी नौकरियों में केवल योग्यता के आधार पर नियुक्ति होगी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। ‘नकद के बदले नौकरी’ जैसी अनियमितताओं को समाप्त करने की बात भी उन्होंने कही। साथ ही, स्थायी रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

          युवाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के कारण नौकरी से वंचित उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच साल तक की छूट देने की घोषणा भी की गई है।

          आर्थिक मोर्चे पर भाजपा ने राज्य में निवेश को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पेश की है। अमित शाह ने कहा कि उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा और भूमि नीति में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इसके अलावा, चार नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना है, जबकि हल्दिया, ताजपुर और कुलपी में बंदरगाहों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। चाय और जूट उद्योग को बढ़ावा देने तथा राज्य को ब्लू इकोनॉमी का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

          महिला सशक्तिकरण को लेकर भी भाजपा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा, सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण और महिला सुरक्षा के लिए विशेष उपाय शामिल हैं। हर मंडल में महिला थाना और प्रत्येक पुलिस जिले में महिला डेस्क स्थापित करने का वादा किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #AmitShah #BengalElection #BJPManifesto #WestBengalPolitics #WomenEmpowerment
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.