Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 7 September 2026 || 23:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो में अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, SIT की कार्रवाई सफल
          Headline

          बोकारो में अमन साहू गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, SIT की कार्रवाई सफल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bokaro News:  जिले में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह सफलता हासिल की है।

          पुलिस के अनुसार, अमन साहू गिरोह के साथ-साथ राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम भी सामने आ रहा था। ये सभी गिरोह मिलकर प्रकाश शुक्ला के जरिए बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया और तकनीकी जांच के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओम प्रकाश पॉल, जैनेन्द्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक 7.65 एमएम पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, दो चाकू, आठ मोबाइल फोन, एक स्कूटी, दो एटीएम कार्ड और 600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया जा रहा था।

          पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता ने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसमें वह खुद घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस ऑपरेशन में जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

          इस खबर को भी पढ़ें : लातेहार में 5 लाख के इनामी जेजेएमपी सब जोनल कमांडर नक्सली सुरेंद्र लोहरा का सरेंडर

          Criminal Arrests in Bokaro Extortion Case in Bokaro Jharkhand police action अपराधी गिरफ्तारी बोकारो Bokaro Crime News: Aman Sahu Gang अमन साहू गैंग झारखंड पुलिस कार्रवाई बोकारो क्राइम न्यूज़ रंगदारी मामला बोकारो
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          September 7, 2026

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          September 7, 2026

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          September 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.