Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 20 March 2026 || 22:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Uncategorized»पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील
    Uncategorized

    पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:  विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और गौरैया बचाने को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, पर्यावरण प्रेमियों और आम लोगों ने भाग लिया।

    इस मौके पर राज्य के मंत्री प्रमोद कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को एक लक्ष्य के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना हमें यह सिखाती है कि पृथ्वी पर मौजूद हर जीव का समान अधिकार है और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नेचर एजुकेशन लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया, जहां गौरैया से जुड़ी तस्वीरें, पेंटिंग, घोंसले और अन्य कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं। उन्होंने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण और विकास के कारण गौरैया समेत कई पक्षियों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है, जिसे बचाने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

    इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को गौरैया संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान के 3डी थिएटर में जू के नए मोबाइल ऐप और वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही ‘जू गाइड फैसिलिटी’ की शुरुआत की गई, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

    जू निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि नए मोबाइल ऐप के माध्यम से आगंतुकों को उद्यान में नेविगेशन, पशु-पक्षियों की जानकारी, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और फीडबैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    कार्यक्रम में ‘स्पैरो मैन ऑफ बिहार’ के नाम से मशहूर अर्जुन सिंह को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सुशील कुमार को भी गौरैया संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मान मिला। इस दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Environmental Awareness Patna Zoo Programme Sanjay Gandhi Biological Park Sparrow Conservation गौरैया संरक्षण पटना जू कार्यक्रम पर्यावरण जागरूकता World Sparrow Day विश्व गौरैया दिवस संजय गांधी जैविक उद्यान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी

    March 20, 2026

    डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल , सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , 5 घंटे तक NH-31 जाम, पुलिस जांच जारी

    March 20, 2026

    नालंदा में रिश्वत लेते बीपीआरओ गिरफ्तार,विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार घूस लेते अधिकारी पकड़ी गई

    March 20, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Zomato से खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा, प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी

    Ranchi के शिप कैप्टन की होर्मुज स्ट्रेट में निधन, परिजनों की सरकार से जल्द शव लाने की मांग

    झारखंड में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम! बॉम्ब स्क्वाड ने किया अलर्ट

    पटना जू में विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश,शहरीकरण से खतरे में गौरैया, बचाने की अपील

    डगरुआ में दरिंदगी के बाद बवाल , सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या , 5 घंटे तक NH-31 जाम, पुलिस जांच जारी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.