Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 07:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jamshedpur: झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का नया रास्ता बनाएं महिलाएं : हेमंत सोरेन
          Headline

          Jamshedpur: झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का नया रास्ता बनाएं महिलाएं : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          शहीद निर्मल महतो के 37वें शहादत दिवस पर उनकी समाधि पर मुख्यमंत्री ने किए पुष्प अर्पित

          Jamshedpur:  मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिलाएं आगे बढ़े, इसके लिए राज्य की कई योजनाएं हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर वर्ष 12 हज़ार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। राज्य की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए इसके आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। महिलाएं आगे आएं और इस योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का एक नया रास्ता बनाएं।

          मुख्यमंत्री गुरुवार काे अमर वीर शहीद निर्मल महतो के 37वें बलिदान दिवस पर उलियान, जमशेदपुर स्थित उनके समाधि स्थल पर आयाेजित शहादत दिवस कार्यक्रम काे संबाेधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्यवासियों के हित में कई ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाए हैं। हमारी सरकार सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनके बुढ़ापे की लाठी बन रही है। वहीं बुढ़ापे में कोई पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की है। ऐसे ही अनेक योजनाएं हैं, जिसका सीधा फायदा इस राज्य के आदिवासी, दलित, गरीब, मजदूर किसान, महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके को हो रहा है। हम अपनी योजनाओं के माध्यम से इस राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।

          सरकार की योजनाओं से जुड़े, दूसरों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़े और जिन्हें इन योजनाओं की जानकारी नहीं है। उन्हें इसकी जानकारी देकर उन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग और भागीदारी से सभी को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में यहां ना तो नियुक्ति नियमावली ही बनी और ना ही नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस प्रयास किए गए, लेकिन हमारी सरकार नियुक्ति नियमावली बनाकर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही हैं। वहीं, निजी संस्थाओं और संस्थानों में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

          जब हमारे बच्चे आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा

          मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बच्चों का बेहतर भविष्य बन सकता है । जब बच्चे पढ़- लिख कर आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी गरीब बच्चों की पढ़ाई पैसे की तंगी की वजह से प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बच्चों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारे आदिवासी- दलित गरीब बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचे, इसी सोच के साथ हम अपनी योजनाओं को धरातल पर उतर रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Mainiyan Samman Scheme martyr nirmal mahato women empowerment
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.