Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत बनाने की चिंता और विपक्ष को मोदी को हटाने की चिंता : बाबूलाल मरांडी
          Headline

          Ranchi: नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत बनाने की चिंता और विपक्ष को मोदी को हटाने की चिंता : बाबूलाल मरांडी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन कार्यक्रम आयोजित

          Ranchi:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

          मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-झामुमो-राजद के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के कल्याण के लिए जुटे हैं। आज भारत का स्वाभिमान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है लेकिन यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दाश्त नहीं।

          मरांडी ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया उन्हें ईमानदार देश सेवक सहन नहीं। इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाएं। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14 लोकसभा सीट एवं देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।

          रंजीत राम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पर देश को ही नहीं दुनिया को भरोसा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करूंगा। पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा हूं। उन्होंने पारिवारिक क्षति उठाते हुए भी राष्ट्र और झारखंड की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है।

          सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप करमाली, विशाल राम, अमित श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमरनाथ कुमार, आशुतोष पाठक, रंजन राम, चुन्नू कुमार, शंकर कालिंदी, एहसान रजा, पवन महतो, संजू कुमार आदि शामिल हैं।

          B J P Babulal Marandi developed india meeting program
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.