Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi:  विधानसभा के मुख्य द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, 60-40 नाय चलताऊ’ का नारा लगाया
    Headline

    Ranchi:  विधानसभा के मुख्य द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, 60-40 नाय चलताऊ’ का नारा लगाया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज सोमवार को विपक्षी विधायकों के हंगामे के साथ हुआ। नियोजन नीति कब तक लागू होगी, बनाने का आधार क्या है, जैसे प्रश्नों के साथ विपक्ष के विधायकों ने वेल तक पहुंच कर हंगामा किया। वहीं झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि नियोजन नीति को पहले सदन में लाना था पर सरकार ने कैबिनेट में लाया।

    सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठे भाजपा के विधायकों ने हंगामा किया, जहां नियोजन नीति पर भाजपा के विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि नियोजन नीति में 60-40 नाय चलतो। भाजपा के विधायकों ने ठगने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है।

    विधायक नीरा यादव ने कहा कि युवा-युवतियों को ठगने वाली सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री को नियोजन नीति पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सदन में इस पर विशेष चर्चा होनी चाहिए। लेकिन जो सरकार का रुख है उससे साफ लगता है कि यह सरकार युवाओं के हितों के लिए काम करना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पांच लाख रोजगार का वादा कर सत्ता में आयी हेमन्त सरकार साढ़े तीन वर्ष में साढ़े 300 युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाई। वर्ष 2021 को रोजगार वर्ष घोषित किया। कहां गया रोजगार। सच्चाई यह है कि इस सरकार को जनता से नहीं मतलब है। मतलब है तो कैसे अपनी झोली को भरे।

    भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह सरकार लोगों को नौकरी देना ही नहीं चाहती है। तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन सरकार जो वादा करके आई थी उसे पूरा करने में पूरी तरह से फेल रही है। झारखंड के पांच लाख युवाओं ने ट्विटर अभियान के जरिए सरकार के नियोजन नीति पर अपना विरोध जताया है। उससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री ने सदन और सदन के बाहर जिस तरह से यह कहा था कि 1932 लागू करेंगे और फिर कहते हैं युवाओं की भावना के अनुरूप नियोजन नीति लाएंगे, लेकिन फर्जी तरीके से 75 प्रतिशत युवाओं के द्वारा फीडबैक दिए जाने की बात कह कर चुपचाप तरीके से नियोजन नीति में संशोधन कर दिया, उससे झारखंड के छात्र नाराज हैं।

    माले विधायक विनोद सिंह ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नियोजन नीति स्पष्ट नहीं होने से आज युवा एक बार फिर सड़कों पर है और अपने गुस्से का इजहार सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि स्थिति स्पष्ट करें और युवाओं को नौकरी देने का काम करें।

    सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री सरकार के बचाव में उतरे

    विपक्ष के हमले को देखते हुए सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री सरकार के बचाव में उतरे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जानबूझकर विवाद पैदा करना चाहते हैं। यदि हिम्मत है तो 1932 खतियान आधारित स्थानीयता का वह समर्थन खुलकर करे। मगर वह ऐसा नहीं करना चाहते है। उन्होंने सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय को सही बताते हुए कहा कि सरकार सदन में चर्चा से भागना नहीं चाहती है मगर विपक्ष बाहर कुछ और अंदर कुछ बोलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है।

    पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि युवा विपक्ष के साजिश का शिकार ना हों। सरकार ने जो फैसले लिए हैं वह आने वाले समय में झारखंड के युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगा। ट्विटर आंदोलन को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विपक्ष प्रायोजित बताते हुए कहा कि इसमें भाजपा सुनियोजित रूप से भूमिका निभा रही है जिसका खुलासा हो चुका है। सदन में नियोजन नीति को लेकर सरकार चर्चा कराने के लिए तैयार है, मगर विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं होता है।

     

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नियोजन नीति भाजपा रांची न्यूज विधानसभा हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.