Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 2 November 2026 || 20:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नियोजन नीति के मुद्दे पर छठे दिन भी विधानसभा के बाहर भाजपा आजसू विधायकों का प्रदर्शन
          Headline

          नियोजन नीति के मुद्दे पर छठे दिन भी विधानसभा के बाहर भाजपा आजसू विधायकों का प्रदर्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन शनिवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू भाजपा और आजसू के विधायकों नियोजन नीति के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल पूरी तरह से बाधित रहा। स्थिति यह रही कि स्पीकर को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामे के कारण न तो सदन में एक भी अल्पसूचित, तारांकित और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आये। पहले स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक के लिए स्थगित की थी। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार से नियोजन नीति पर जवाब देने की मांग करने लगे। वे विधानसभा गेट पर नियोजन और स्थानीय नीति की मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। मुख्यमंत्री तत्काल पद से इस्तीफा दें।

          नियोजन नीति को लेकर उहापोह की स्थिति : लोबिन हेम्ब्रेन

          विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रेन में अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि राज्य में नियोजन नीति को लेकर उहापोह की स्थिति है। उन्होनें कहा कि इसी सदन से नियोजन नीति पारित हुई थी और अब दो दिन पहले सरकार ने कैबिनेट से नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है, जो विधेयक सदन से पारित हो गया उसे बिना वापस लिए फिर से कैबिनेट से पारित कराना नियमसंगत नहीं है। उन्होनें कहा कि सरकार सदन का अवमानना कर रही है। चलते सत्र में सरकार ने 1932 आधारित नियोजन नीति पारित कराई।

          सरकार बताए, 1932 पर क्यों बैकफुट पर आई : नीलकंठ सिंह मुंडा

          भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी सरकार पर सदन की अवमानना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी सदन से सर्वसम्मति से नियोजन नीति पारित हुई है। इस समय 1932 आधारित स्थानीय नीति पारित की गई थी। अभी जो कैबिनेट आए नियोजन नीति आयी है वाज 2016 वाली नीति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 1932 पर सरकार क्यों बैकफुट पर आई है। यह झारखंड के लोगों के साथ धोखा है।

          पिछले दरवाजे से सरकार ने नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है

          उन्होंने कहा कि नियोजन नीति पर हाई कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है यह सरकार को सदन में बताना चजिये। पिछले दरवाजे से सरकार ने नई नियोजन नीति को मंजूरी दी है। यह सदन का अवमानना है। पहले नियोजन नीति पर चर्चा होनी चाहिए। यह सरकार बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ऐसे ही 2024 पार करने के चक्कर में है। नियोजन नीति पर फैसला कैबिनेट में लिया गया। क्या सरकार सदन से ऊपर है।

          उन्होंने कहा कि अगर नियोजन नीति पर जवाब नहीं मिला, तो विधानसभा में आयोजित होली मिलन में भाजपा शामिल नहीं होगी। इसके बाद विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू किया। आजसू विधायक सुदेश महतो ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति राज्य का ज्वलंत मुद्दा रहा है लेकिन नियोजन नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में आता है। विधानसभा पर भरोसा नहीं किया गया।

          सरकार नियोजन नीति पर 13 मार्च को सदन में जवाब देगी : आलमगीर आलम

          संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि किस कारण से हाई कोर्ट ने नियोजन नीति को रद्द किया है यह सभी सदस्य जानते हैं। यह सही है कि नियोजन नीति को कैबिनेट से पारित कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 13 मार्च को इस मामले पर सदन में जवाब देगी की किस कारण से नियोजन नीति पारित हुआ और किस कारण से रद्द हुआ। यह गलत है। विपक्ष के लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर में विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

          आजसू नियोजन नीति प्रदर्शन भाजपा रांची न्यूज विधायक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          November 2, 2026

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          November 2, 2026

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          November 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          SIR के समर्थन में रांची में भाजपा की पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेता हुए शामिल

          नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हारते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है

          समस्तीपुर कोर्ट से फरार कुख्यात छोटू का हाजीपुर में हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गो/ली,मस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है

          मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत और 10 से अधिक झुलसे,लाके में मची अफरा-तफरी

          भोजपुर में यात्री बस से करीब 20 लाख का 1,350 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.