मधुबनी।
जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को नदी में डूबने की घटनाओं में 2 बच्चे सहित एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम की है तीनों की लाश बरामद कर ली गई है। जानकारी अनुसार जिले के सकरा थाना क्षेत्र के हटी गांव की कंचन कुमारी उम्र 13 साल बर्तन धोने तालाब के किनारे गई थी जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गई। दूसरी घटना लखनौर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास नाला की है। नाले में उपजे कमल और मालकोका फूल तोड़ने के लिए श्रवण कुमार गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि तीसरी घटना लौकाही थाना क्षेत्र के सिंघराही तालाब की है। जहां एक अधेड़ पुरुष सुधीर साहनी उम्र 58 साल का शव मिला है। वह सुबह ही घर से निकला था।


