नवादा।
बिहार के रजौली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक डिलीवरी कोरियर कंपनी के कर्मी से लाखों की लूट के मामले में कांड के मास्टरमाइंड रितिक कुमार को पुलिस ने शनिवार को कोडरमा से गिरफ्तार किया है। रजौली पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पहुंची थी। लूट कांड में यह चौथी गिरफ्तारी है। इसके पूर्व तीन आरोपी गौतम कुमार, राजा कुमार और सोनू कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। मालूम हो कि 24 अगस्त को रजौली थाना के रजौली- सिरदला पुष्पक कूरियर कंपनी के कर्मी से ₹868000 की लूट की गई थी। जब वह बैंक मैं पैसे जमा करने जा रहा था। रजौली थाना के थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।


