मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)।
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के लक्ष्मणवा गांव में शुक्रवार की रात अचानक लगी आग में तीन फूस के घर जलकर राख हो गए। जबकि आग की चपेट में आने से घरों में रखे आवश्यक कागजात, कपड़े और 30 हजार रुपए पूरी तरह जल गए।
जानकारी अनुसार आधी रात को लक्ष्मणवा गांव में रोजदिन मियां के घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। घर में रोशनी के लिए एक दीपक जल रहा था। अचानक दीपक नीचे गिर गया, जिससे उसके घर में आग लग गई। इस दौरान आग ने पास के दो अन्य फूस के मकान को चपेट में ले लिया।


