मधुबनी।
जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चर्चित मोहम्मदपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित 6 को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में चंदन झा, भोला सिंह, कमलेश सिंह, मुकेश साफी सहित व एक संरक्षणकर्ता शामिल है। अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने की है। उल्लेखनीय हो कि गिरफ्तारी के पूर्व बुधवार को ही मुख्य आरोपी प्रवीण झा के घर पर कुर्की- जब्ती की गई थी। मालूम हो कि होली के दिन 29 मार्च को आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मोहम्मदपुर में 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 35 नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज कराया गया है। इस गोलीकांड के 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा है।