Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 6 June 2026 || 12:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»दूसरे चरण के लिए 94 सीटों पर हुए मतदान में 54.5प्रतिशत पड़े वोट
          चुनाव

          दूसरे चरण के लिए 94 सीटों पर हुए मतदान में 54.5प्रतिशत पड़े वोट

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 4, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना।

           बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 94 सीटों के लिए हुआ मतदान हल्की-फुल्की झड़प के साथ शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। दूसरे फेज के 94 सीटों के लिए कुल 54. 5 प्रतिशत वोट डाले गए। इन सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत 2015 के चुनाव से 2% कम व 2010 के चुनाव से तीन परसेंट अधिक हैं। हालांकि वोट प्रतिशत के संबंध में आयोग की द्वारा अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।करोना काल में हो रहे मतदान के दौरान आयोग द्वारा सुरक्षित तरीके से मतदान कराने के दिए गए निर्देश के बाद भी कई जगहों पर मतदाताओं को मास्क तक नसीब नहीं हुआ। इसी तरह की वाकया दानापुर के बूथ नंबर 128 पर देखा गया।  मास्क के अभाव में वोट डालने गए देवर और भौजाई ने बारी-बारी से गमछा लपेटकर वोट डाले। बुथ पर एक महिला के कतार से अलग खड़ा रहने पर जब उनसे पूछा गया तो उसने बताया कि वह मास्क लेकर नहीं आई है। उनके देवर घर से गमछा लाने गए हैं। थोड़ी देर के बाद महिला के देवर गमछा लेकर आए तब वह वोट डालने गई। इस दौरान उसका देवर बाहर खड़ा रहा और गमछे का इंतजार करता रहा। जब उसकी भौजाई वोट डालकर आए तब वह गमछा लेकर वोट डालने गया। मास्क के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है।  सरकार की ओर से एक मास्क का भी इंतजाम नहीं किया गया था।

          चुनाव के दौरान बीएसएफ के जवान के अलावा दो मतदाता की हुई मौत

          मतदान के दौरान हाजीपुर के भगवानपुर मतदान केंद्र पर तैनात बीएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प वही नालंदा में मतदान करने गए एक बुजुर्ग की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। वृद्ध की पहचान विष्णु देव पंडित के रूप में की गई। वृद्ध की मौत के बाद बुथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उधर सारण के मशरख थाना क्षेत्र की कमलपुरा पंचायत के बहादुरपुर गांव में बूथ संख्या 71 पर मतदान करने पहुंची वृद्ध महिला की भी मौत हो गई। महिला की पहचान बहादुरपुर निवासी देवेंद्र सिंह की 70 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई। सारण के बनियापुर में बूथ संख्या 295 पर मतदान ड्यूटी पर तैनात उदय शंकर प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाजीपुर के बूथ संख्या 250 पर चुनाव अधिकारी प्रभाकर झा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

           गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी पर हुआ हमला

          वोटिंग के दौरान गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पर हमले की खबर आई। हमले का आरोप निर्दलीय उम्मीदवार पर लगाया गया है। वही मतदान के दौरान बेगूसराय में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल बेगूसराय के बखरी विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग शुरू होने में देर पर लोग हंगामा कर रहे थे। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस तो उधर फतुआ विधानसभा क्षेत्र के सोनारु गांव के बूथ नंबर 185 पर मारपीट की गई। लोगों का आरोप था कि लालटेन पर वोट नहीं देने पर गुंडों ने उनकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। इधर पटना के दीघा विधानसभा सीट भारतीय सब लोग पार्टी की प्रत्याशी माया श्रीवास्तव के बेटे और भाजपा विधायक सह प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थकों के बीच भी तीखी झड़प हो गई।  झगड़ा का कारण पर्ची बांटने को लेकर कहा सुनी होने की बात सामने आई है। झड़प में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          June 5, 2026

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          June 5, 2026

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          June 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          प्रेम, शादी और साजिश! दिलशाद की ह/त्या का चौंकाने वाला सच आया सामने आया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.