मुजफ्फरपुर।
जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत जारंगडीह के समीप मुजफ्फरपुर-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -57 पर स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो पर सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी अनुसार ऑटो से टकराने के बाद स्कॉर्पियों एक खड़ी ट्रक से जाकर टकरा गई । टक्कर इतना भीषण था की दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल थे। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान एक और की मौत हो गई। सूचना पर पहूॅची गायघाट थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एसकेएमसीएच बेहतर इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मारे गए लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


