Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 08:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»नालंदा»राजगीर में वीमेंस हॉकी टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’, 250 CCTV, 100 ट्रैफिक पुलिस और 17 DSP संभालेंगे मोर्चा
          नालंदा

          राजगीर में वीमेंस हॉकी टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’, 250 CCTV, 100 ट्रैफिक पुलिस और 17 DSP संभालेंगे मोर्चा

          today post liveBy today post liveNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          राजगीर में आयोजित होने जा रहे वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान खेल परिसर से लेकर शहर भर में सुरक्षा के चौतरफा घेरे में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए 250 से अधिक हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे तैनात किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान भीड़ और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए अत्याधुनिक बुलेट कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

          17 डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

          सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 17 डीएसपी, 50 पुलिस निरीक्षक, 150 पुलिस अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक टूर्नामेंट के दौरान हर महत्वपूर्ण स्थल पर तैनात रहेंगे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल जिले के 5 डीएसपी पहले से ही टूर्नामेंट की तैयारी में प्रतिनियुक्त किए गए हैं और जल्द ही 12 और डीएसपी की तैनाती की जाएगी।

          8 कंपनियों के जवान और 100 प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस

          राजगीर की सुरक्षा में 8 कंपनियों के पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जिसमें 6 कंपनियां बिहार पुलिस की और 2 कंपनियां बिहार मलेट्री पुलिस की होंगी। टूर्नामेंट के दौरान खेल परिसर और राजगीर शहर में यातायात नियंत्रण और सुगम आवागमन के लिए 100 प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी विभिन्न चौराहों पर तैनात किया जाएगा।

          हाई-टेक कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

          सुरक्षा की दृष्टि से, अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में लगभग 100 और शहरी क्षेत्रों में 150 उच्च-शक्ति के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। ड्रोन कैमरे से भीड़ की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

          राजगीर में बढ़ी सुरक्षा, वाहनों की सघन चेकिंग जारी

          डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। चार पहिया वाहनों के अलावा बाइक और पैदल गश्ती लगातार की जा रही है। इस्लामपुर, हिसुआ, गिरियक और बिहारशरीफ से आने वाले सभी वाहनों की जगह-जगह बैरियर पर सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

          वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान राजगीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और प्रशिक्षित पुलिस बल की उपस्थिति से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि टूर्नामेंट के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जाए और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          asian hockey championship Bihar News hockey in rajgir rajgir news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          July 6, 2026

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          July 3, 2026

          पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित एमएलसी ने ली शपथ

          July 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.