Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 18 October 2026 || 00:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शराब तस्करों की गोली नहीं, होमगार्ड की राइफल से हुई थी सिपाही अजीत की मौत,महिला दारोगा समेत 7 गिरफ्तार
          Headline

          शराब तस्करों की गोली नहीं, होमगार्ड की राइफल से हुई थी सिपाही अजीत की मौत,महिला दारोगा समेत 7 गिरफ्तार

          जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के अनुसार, सिपाही की मौत शराब तस्करों की गोली से नहीं, बल्कि धावा दल में शामिल होमगार्ड जवान रिशु कुमार की राइफल से चली गोली से हुई थी। इस मामले में राजगीर की उत्पाद दारोगा पुष्पा कुमारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nalanda News:  जिले में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में एसआईटी ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के अनुसार, सिपाही की मौत शराब तस्करों की गोली से नहीं, बल्कि धावा दल में शामिल होमगार्ड जवान रिशु कुमार की राइफल से चली गोली से हुई थी। इस मामले में राजगीर की उत्पाद दारोगा पुष्पा कुमारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है।

          पुलिस ने उत्पाद दारोगा पुष्पा कुमारी, उत्पाद सिपाही अनूप कुमार, होमगार्ड जवान रिशु कुमार, दीनानाथ और सन्नी, निजी चालक गौरव उर्फ निशांत तथा शंकर कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। बताया गया है कि वाहन निजी था।

          होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली

          एसपी हृदय कांत के अनुसार, बुधवार रात पावापुरी के दौलाचक के पास उत्पाद विभाग की टीम झारखंड से आ रही शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही थी। इसी दौरान गोली चलने से उत्पाद सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली स्कॉर्पियो के पिछले शीशे को भेदते हुए चालक की सीट के बगल में बैठे अजीत के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

          जांच में सामने आया कि उत्पाद दारोगा पुष्पा कुमारी के आदेश पर होमगार्ड रिशु कुमार ने साथी की राइफल से तीन राउंड फायरिंग की थी। इनमें दो गोलियां मिसफायर हुईं, जबकि तीसरी गोली सिपाही अजीत को लग गई।

          अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप

          मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि घटना के बाद अधिकारियों को कथित तौर पर गुमराह किया गया। महिला दारोगा ने बताया था कि रेकी कर रहे शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत हुई है। आरोप है कि सिपाही की मौत की सूचना एसपी से भी छिपाई गई। मामले में संदेह होने पर एसपी ने राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। जांच के दौरान घटनाक्रम और गोली चलने की परिस्थितियों की पड़ताल की गई, जिसके बाद कथित साजिश और घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हुआ।

          एसआईटी मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद कथित तौर पर गलत जानकारी देने और वास्तविक घटनाक्रम छिपाने में किसकी क्या भूमिका थी। इस घटना ने उत्पाद विभाग की टीम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          Ajit Kumar Death Case Bihar Excise Department News Nalanda Constable Murder Case नालंदा सिपाही हत्याकांड महिला दारोगा पुष्पा कुमारी गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोलकाता में चोरबगान पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत और 15 घायल

          October 18, 2026

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          October 17, 2026

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          October 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोलकाता में चोरबगान पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत और 15 घायल

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार

          कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, अनूप मांझी उर्फ लाला की 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.