Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 07:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»171 साल पुरानी रजिस्ट्री पत्र सेवा हुई बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से मिलेगा पंजीकरण विकल्प,डाक विभाग ने लागू की नई दरें और आधुनिक सुविधाएं
          Headline

          171 साल पुरानी रजिस्ट्री पत्र सेवा हुई बंद, अब केवल स्पीड पोस्ट से मिलेगा पंजीकरण विकल्प,डाक विभाग ने लागू की नई दरें और आधुनिक सुविधाएं

          today post liveBy today post liveOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  भारतीय डाक विभाग की 171 वर्षों पुरानी और ऐतिहासिक रजिस्ट्री पत्र सेवा अब अतीत बन चुकी है। 30 सितम्बर 2025 को इस सेवा का अंतिम दिन रहा और अब 1 अक्टूबर से इसके स्थान पर स्पीड पोस्ट के जरिए ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ प्रधान डाकपाल, रांची जी.पी.ओ. दीवाकर प्रसाद ने बताया कि रजिस्ट्री पोस्ट भारतीय डाक के गौरवशाली इतिहास का अहम अध्याय रहा है। लेकिन बदलते दौर में इसकी जगह अब स्पीड पोस्ट सेवा ने ले ली है, जो और तेज, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

          इस बदलाव को ऐतिहासिक बनाने के लिए 30 सितम्बर को “लास्ट डे रजिस्टर्ड लेटर” जारी किया गया, जिसे देशभर के फिलेटलिस्टों और डाक प्रेमियों ने संग्रहणीय धरोहर के रूप में संजोया। फिलेटली ब्यूरो प्रभारी संदीप कुमार महतो ने बताया कि यह पत्र आने वाली पीढ़ियों को इस सेवा की याद दिलाता रहेगा।

          डाक विभाग ने नई व्यवस्था के साथ दरों में भी संशोधन किया है। अब 50 ग्राम तक के स्थानीय दस्तावेज़ पर जीएसटी सहित 22.42 रुपये शुल्क लगेगा। दूरी के आधार पर शुल्क को 200, 500, 1000 और 2000 किलोमीटर से अधिक की श्रेणियों में बांटा गया है। इससे लोगों को दस्तावेज़ और पार्सल भेजने में ज्यादा पारदर्शिता और सरलता मिलेगी।

          गौरतलब है कि वर्ष 1854 में शुरू हुई रजिस्ट्री पत्र सेवा ने करोड़ों नागरिकों के बीच सुरक्षित और विश्वसनीय संचार का माध्यम बनकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। सरकारी और कानूनी दस्तावेजों से लेकर व्यक्तिगत पत्राचार तक, इस सेवा ने देश की संचार व्यवस्था को मजबूत आधार दिया।

          नई स्पीड पोस्ट सेवा के तहत ग्राहकों को कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, प्रूफ ऑफ डिलीवरी (POD), बीमा और क्षतिपूर्ति शामिल हैं। साथ ही, पहले से तेज और सुरक्षित ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

          इस बदलाव को डाक विभाग ने लोगों से अपनाने की अपील की है और भरोसा जताया है कि नई प्रणाली नागरिकों को और ज्यादा सुविधा और विश्वास दिलाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          डाक विभाग नई दरें भारतीय डाक नई व्यवस्था रजिस्ट्री पत्र सेवा बंद रजिस्ट्री पोस्ट इतिहास स्पीड पोस्ट पंजीकरण विकल्प
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.