काबुल।
देश के कुंदूज और हेलमंड प्रांत में गुरुवार की शाम तालिबानी हमले में सुरक्षा बल के लगभग 11 सदस्य मारे गए। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदूज के अली आबाद जिले में सुरक्षा नाका पर गुरुवार शाम तालिबानी हमले में 8 सुरक्षा बल जिसमें 4 पुलिस के और 4 सेना के जवान थे मारे गए। वहीं सेना के 5 और पुलिस बल के दो जवान जख्मी हुए हैं। चार सुरक्षा बलों को तालिबान ने बंधक बना लिया है। जिसकी उसके द्वारा तस्वीर जारी करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई है। तालिबानी संगठन ने गुरुवार रात हेलमंड में दो जगह हमले की। पहला हमला राजमार्ग पर और दूसरा नहरी सराज जिले में हुआ। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने इस हमले की पुष्टि की है।

