बेगूसराय।
अज्ञात चोरो ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोमवार की रात को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक जन वितरण प्रणाली के डीलर के घर घुसकर नगद सहित 11 लाख से अधिक की संपत्ति लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद शहरवासी भयभीत है, वहीं पुलिस अब अंधेरे में तीर चला रही है। पीड़ित गृहस्वामी फूलचंद पासवान ने मंगलवार को बताया कि बीती रात नीचे वाले कमरे में सभी सोए थे। इस दौरान छत के रास्ते से चोर घर में दाखिल हुए तथा पहली मंजिल पर बहू का रूम बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद सभी रूम में घुसकर चार गोदरेज का लॉक तोड़कर नगद डेढ़ लाख सहित 10 लाख का आभूषण, एटीएम कार्ड, पासबुक आदि लेकर फरार हो गए। उल्लेखनीय हो कि गत सप्ताह चोरो ने लोहिया नगर ओपी क्षेत्र में एक कर्मचारी के घर घुसकर हथियार के बल पर लोगो को बंधक बनाने के बाद भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस तरह बढ़ते आतंक को लेकर लोगो में दहशत है, वहीं पुलिस मामले के उद्भेदन में नाकाम साबित हो रही है। इससे बदमाशो का मनोबल हाई है।


