मुंगेर।
जिला मुख्यालय से लगभग 44 किलोमीटर दूर टेटियाबम्बर प्रखंड के गौरवडीह गांव के समीप महाने नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियो में सुलेखा कुमारी 12, करीना कुमारी 10 और अंजली कुमारी 9 के नाम शामिल हैं। तीनों बच्चियां ढाब के पानी में स्नान करने गई थी। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया है।

