Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 12:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को
          Headline

          अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का युवा आक्रोश मार्च 12 जनवरी को

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 6, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखण्ड छात्र संघ नौजवानों के प्रणेता तथा महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा आक्रोश मार्च निकालेगी। इस दौरान अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा झारखंड के नौजवान विधानसभा मैदान से मोराबादी बापू वाटिका तक पैदल मार्च कर युवा विरोधी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने रांची स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

          आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता प्रो. विनय भरत ने कहा कि झारखंड के युवाओं को झामुमो महागठबंधन की सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हक-अधिकार और नौकरियां मिलने के जगह, बस आश्वासन मिला। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए। मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं। युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं। अखबारों में वेकैंसी, परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं।

          गरीब, किसान, मजदूर अपनी वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थियों से जूझते हुए अपनी बेटी-बेटियों को शिक्षा दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते लेकिन अंततः उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। अगर पीटी परीक्षा होती है, तो मेंस परीक्षा रद्द हो जाती और मेंस परीक्षा होती है, तो इंटरव्यू रद्द कर दिया जाता है। और अगर सभी परीक्षाएं और इंटरव्यू संपन्न हो जाते हैं, तो सरकार की असंवैधानिक नीतियों के कारण न्यायालय पूरी परीक्षा को ही रद्द कर देती है। ऐसे में झारखंड के युवाओं के समक्ष बस एक ही उपाय बचता है, सड़क और संघर्ष।

          आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सरकार ने स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया। हमने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की है। नियोजन नीति को लेकर शुरु से ही सरकार की स्पष्ट मंशा नहीं है, इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है। सरकार की असंवैधानिक नीतियों और राज्य के युवाओं की वर्तमान स्थिति एवं हालात को देखते हुए आजसू ने 12 जनवरी – स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखण्ड छात्र संघ करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अखिल झारखण्ड छात्र संघ युवा आक्रोश मार्च रांची न्यूज राष्ट्रीय युवा दिवस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.