कोडरमा
तिलैया थाना क्षेत्र के इंदौर बस्ती में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान विक्की चंद्रवंशी उर्फ कृष्णा कुमार उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है। शुक्रवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद दीवार तोड़कर युवक के शव को नीचे उतारा गया।घटना की सूचना पुलिस पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से युवक का परिवार के साथ विवाद हो रहा था। शुक्रवार की रात युवक ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का दोनों हाथ पीछे से बंधा पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


