Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 02:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छठ घाट पर अर्घ्य के समय युवक को मारी गोली, घायल अवस्था में किया गया रेफर
          Headline

          छठ घाट पर अर्घ्य के समय युवक को मारी गोली, घायल अवस्था में किया गया रेफर

          today post liveBy today post liveOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araia News:- जिले के नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर में सुबह के अर्घ्य देने के समय सूरज यादव नामक युवक को अज्ञात बदमाशों ने घाट पर गोली मार दी। जिससे वह घाट पर गिर गया और घाट पर मौजूद लोग उसे उठाकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को रेफर कर दिया गया है।

          युवक के बाएं जांघ के पास गोली लगी है। बदमाश पांच से छह की संख्या में बताए जा रहे हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से निकल भागे। युवक सूरज यादव मूल रूप से नरपतगंज के पलासी का रहने वाला है और सोनापुर अपने बहनोई विजय यादव के घर बीते शाम को छठ पूजा में शामिल होने के लिए गया था।

          घटना की जानकारी मिलने के बाद नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर पीड़ित युवक से जानकारी ली। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपितों की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

          घायल सूरज यादव ने बताया कि वह सोमवार की शाम को छठ पूजा में शामिल और अर्घ्य देने को लेकर सोनापुर वार्ड संख्या 12 में रहने वाले विजय यादव के घर पर गया हुआ था। अहले सुबह में घाट पर दौरा लेकर बुढ़ी नदी घाट पर गया हुआ था और वही खड़ा था। अचानक अर्घ्य देने के समय उसे पीछे से गोली मार दी गईवौर वह वहीं नीचे गिर गया। जिसके बाद उन्होंने अगल बगल के मौजी लोगों को गोली लगने की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

          उन्होंने बताया कि बदमाश पांच से छह की संख्या में थे और घटना को अंजाम देकर वह भाग निकले।उन्होंने बदमाशों को देखने की बात कही।

          घायल सूरज यादव को पप्पू यादव, शंकर यादव, ललन यादव, कन्हैया यादव,आकाश यादव, बीरेंद्र यादव, शत्रुघ्न यादव, ललित यादव आदि लेकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे।जहां ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ रियाजउद्दीन ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया। उन्होंने गोली के शिकार युवक की स्थिति को सामान्य करार दिया। एक्सरे के बाद ही गोली की सही स्थिति का पता चलने की बात कही।गोली बाएं जांघ के पास मारी गई।

           

          वहीं मौके पर पहुंचे नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लेने की बात कही।

           

          घटना को लेकर वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करने की बात कही। पीड़ित युवक का भी अपराधिक इतिहास होने की बात कही जा रही है और एक माह पहले ही जेल से उनके बाहर निकलने की बात कही जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.