Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 08:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को वोट नहीं देना है: योगी आदित्यनाथ
          Headline

          राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को वोट नहीं देना है: योगी आदित्यनाथ

          today post liveBy today post liveNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार श्यामबाबू प्रसाद यादव के पक्ष में जनसभा कर लोगों से कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और माले समेत महागठबंधन के तमाम घटक दलों को आड़े हाथों भी लिया।

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी। जब रामभक्त कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस, राजद व सपा सरकारें रामभक्तों पर गोली-लाठी चलाती थीं, तब भी रामभक्त कहता था कि लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।

          सीएम योगी ने कहा कि यूपी में राजग सरकार बनी, तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, निषादराज रैनबसेरा और माँ शबरी के नाम पर रसोई बनी है। सीतामढ़ी में भी माँ जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

          योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें वोट देकर जाया नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद हताश और निराश महागठबंधन के लोगों का वक्तव्य दिख रहा है। यह बताता है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी, तो जनता का फैसला बिहार में ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ होगा’ । बिहार के लिए राजग सरकार आवश्यक है।

          विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने देश के सामने सुरक्षा व बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। कांग्रेस, राजद, माले व इनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं। इनके द्वारा अपराध को संरक्षण, भ्रष्टाचार को पनपाने के साथ ही अराजकता पैदा की गई। यह सभी जंगलराज के अपराधी हैं। जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए नौजवानों ने 2005 में राजग नेतृत्व पर विश्वास किया था। परिणाम स्वरूप नीतीश बाबू की सरकार बनी।

          सीएम योगी ने कहा कि एक ओर विकास, विरासत का सम्मान, गरीब कल्याण, है तो दूसरी ओर अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मार्च 2026 तक माओवाद व नक्सलवाद को भारत की धरती से हमेशा के लिए समाप्त कर देना है

          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर मंच से एक उत्साहित बच्ची की तरफ गई, जिसके हाथ में उनकी (सीएम योगी) फोटो थी। बच्ची का हौसला बढ़ाते हुए योगी आदित्यनाथ ने उसे मंच पर बुलाया और फोटो ली। इससे एक तरफ बच्ची प्रफुल्लित हो उठी, तो दूसरी ओर हर कोई मुख्यमंत्री योगी की सहजता का कायल हो गया। सीएम योगी ने बच्ची की हौसला अफजाई भी की।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.