Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 05:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दिशुम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में सादगी से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
          Headline

          दिशुम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में सादगी से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

          today post liveBy today post liveAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News;- केन्द्रीय सरना समिति ने इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशुम गुरु के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन के सम्मान में सादगीपूर्वक मनाया। समिति ने इसे इस बार “संकल्प दिवस” के रूप में आयोजित किया, जिसमें आदिवासी समाज के अधिकार, पहचान और अस्तित्व की रक्षा का संकल्प लिया गया।

          समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सपना आज भी अधूरा है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट होने के बावजूद आदिवासियों की जमीन की लूट जारी है। खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद आदिवासी समाज पिछड़ेपन से जूझ रहा है और पारंपरिक धार्मिक व्यवस्था संकट में है। उन्होंने कहा कि गुरुजी के निधन ने पूरे आदिवासी समाज को गहरा आघात पहुंचाया है, इसलिए इस वर्ष उत्सव की जगह सादगी और संकल्प को प्राथमिकता दी गई।

          इससे पहले शनिवार सुबह बबलू मुंडा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर में 151 मिट्टी के दीप जलाए गए। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य पहान जगलाल पहान ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष का आह्वान किया और वीर शहीदों के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।

          बबलू मुंडा ने कहा कि यह दिवस हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार दिशुम गुरु के सम्मान में इसे श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति, भाषा और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट रहना होगा।

          कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, सुरेन्द्र लिंडा, संजय नायक, मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, विशाल मुंडा, संतोष मुंडा, महादेव मुंडा, राकेश मुंडा, मानिष मुंडा, सोनू मुंडा, अंजन मुंडा, रिसव मुंडा, अनुकल मुंडा, युवराज मुंडा, नरेश मुंडा, शम्भू टोप्पो, माईकल टोप्पो सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए।

          इस अवसर पर मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि गुरुजी के बताए रास्ते पर चलकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी अस्मिता और एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          केन्द्रीय सरना समिति कार्यक्रम जल जंगल जमीन रक्षा झारखंड आंदोलन संकल्प दिवस दिशुम गुरु शिबू सोरेन सम्मान विश्व आदिवासी दिवस रांची
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.