.बीच-बचाव करने आए देवर भी जख्मी
पलामू।

मामूली विवाद में एक पत्नी ने अपने रोजगार सेवक पति जितेंद्र रवि को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए देवर उपेंद्र रवि भी घायल हो गया। घटना शनिवार की रात को जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू गांव की है। घटना को लेकर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने पत्नी प्रियदर्शनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी अनुसार पति जितेंद्र रवि रोजगार सेवक है जबकि उसकी मां झालो देवी रेवारातू पंचायत की मुखिया है। पत्नी प्रियदर्शनी अपना ननिहाल जाने पर अड़ी थी। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया और यह घटना हो गई।

