Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 19:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला
          Headline

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Muzaffarpur News:  जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया, जब सिंदूरदान से ठीक पहले लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे को बदल दिया गया था और जो लड़का मंडप में बैठा था, वह मंदबुद्धि है।

          घटना वार्ड संख्या 12 की है, जहां जगदीश मुखिया के घर शुक्रवार को शादी का आयोजन था। बारात मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से कपल सहनी के पुत्र रमेश सहनी के नेतृत्व में धूमधाम से पहुंची। दरवाजा लगने के बाद जयमाला की रस्म पूरी हुई और बारातियों का स्वागत-सत्कार भी किया गया।

          इसके बाद शादी की रस्में विधिवत मंडप में शुरू हुईं और एक-एक कर सभी परंपराएं निभाई जाने लगीं। लेकिन जैसे ही सिंदूरदान की बारी आई, लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जिस लड़के को उन्होंने पहले देखा था, वह यह दूल्हा नहीं है और उन्हें धोखा दिया गया है।

          हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई बाराती वहां से निकल चुके थे, जबकि कुछ लोग स्थिति संभालने की कोशिश में जुटे थे। सूचना मिलने पर बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

          बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे के भाई को कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया। अंततः आधी-अधूरी रस्मों के बीच ही बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

          वधु  पक्ष का आरोप

          लड़की पक्ष का कहना है कि उन्हें जिस लड़के की जानकारी दी गई थी, शादी के समय वह मौजूद नहीं था। उनका आरोप है कि दूल्हे को बदल दिया गया और जो लड़का आया वह मानसिक रूप से कमजोर है, ऐसे में उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।

          इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर दूल्हे को बदला गया था, तो जयमाला या उससे पहले विरोध क्यों नहीं हुआ? मंडप में रस्में पूरी होने तक लड़की पक्ष को यह बात क्यों नहीं समझ आई? क्या मामला सिर्फ गलतफहमी का है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है—यह जांच का विषय बना हुआ है।

          इस खबर को भी पढ़ें :अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baraat returned without bride Bihar marriage drama groom changed allegation Muzaffarpur wedding dispute sindoor daan stopped wedding
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.