Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 18:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार
          Headline

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:  बिहार के अररिया जिले में पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चार सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है, जो सीमांचल क्षेत्र में स्मैक की आपूर्ति करने आए थे। पुलिस ने इनके पास से 1.035 किलोग्राम स्मैक, एक कार और अन्य सामान बरामद किया है।

          पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में स्मैक के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक स्थानीय स्तर पर कई छोटे कारोबारी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन पहली बार पुलिस ने सप्लाई चेन के मुख्य कड़ी यानी बाहरी सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जो इस नेटवर्क को मजबूत बना रहे थे।

          नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक स्मैक की बड़ी खेप लेकर अररिया पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और एनएच-27 स्थित न्यू मरंगा ढाबा के पास छापेमारी की गई। वहां पुलिस ने एक संदिग्ध हुंडई कार (WB 02 AQ 3598) को रोका और तलाशी ली।

          तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखे टूल बॉक्स से 1 किलो 35 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके बाद मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमेर अली, मो. रोहित शेख, सबीरुल शेख और सदीकुल के रूप में हुई है, जो सभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

          पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी अररिया और आसपास के इलाकों में स्मैक की डिलीवरी करने आए थे, जिससे स्थानीय स्तर पर नशे का कारोबार संचालित होता।

          एसपी ने यह भी बताया कि इससे पहले 26 अप्रैल को जीरो माइल इलाके से हैदर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जो अपनी बहन को स्मैक पहुंचाने आया था। इस मामले ने पुलिस को सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों तक पहुंचने में मदद की।

          इस पूरे मामले में नगर थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज कर बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके पीछे के बड़े गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।

          इस खबर को भी पढ़ें : साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria smack seizure Bihar drug trafficking news Malda drug suppliers arrest NH27 smack recovery Seemanchal drug network
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          May 2, 2026

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          May 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          धनबाद–बोकारो मार्ग पर बड़ा खतरा मंडराया , केंदुआ में फिर भू-धंसान से हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.